युवाओं को पापड, आचार, मसाला पाउडर उद्यम के माध्यम से स्वरोजगार को अपनाने का सुनहरा मौका
नीना गौतम कुल्लू, 28 अक्तूबर। पीएनबी द्वारा संचालित पीएनबी आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान कुल्लू ने 10 दिवसीय पापड, आचार, मसाला पाउडर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू जिला के बैंची गंाव में किया। इसमें गंाव आस-पास की 26 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम 18 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक चला। आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नवयुवक और नवयुवतियों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर स्वाबलंबी बनाना है। इस प्रशिक्षण में वर्तमान समय में बाजार में प्रचलित विभिन्न तरह के आचार, पापड व मसाला पाउडर मेंकिग प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब रहे कि मंडी से मनाली तक बहुत सारे होटल है और वहां पर आचार की बडी मात्रा में मांग रहती है चुंकि कुल्लू जिला में अधिकतर आचार दुसरे प्रदेशों से आता है इसलिए ऐसी स्थिति में कुल्लू जिला के युवाओं को पापड, आचार, मसाला पाउडर उद्यम के माध्यम से स्वरोजगार को अपनाने का सुनहरा मौका है। कार्यक्रम में अपना उद्यम शुरू करने के लिए उपलब्धि, प्रेरणा, सही गतिविधि की पहचान,संचार कौशल, बांजार सर्वेक्षण, बाजार प्रबधंन, वितिय प्रबंधन और बिजनेस गेम के माध्यम से लाभ और हानि आदि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यातिथि, पीएनबी आरसेटी निदेशक टशी नमग्याल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पीएनबी आरसेटी निदेशक टशी नमग्याल ने सभी प्रशिक्षुओं को बैंको द्धारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उद्यम को चलाने के लिए वितिय प्रंबधन की जानकारी दी और इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। अतं में पीएनबी आरसेटी से कार्यक्रम समंवयक लक्ष्मी ने सभी मुख्य अतिथियों और प्रशिक्षुओं को कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिये हार्दिक धन्यवाद किया।































