श्रम विभाग के एडब्ल्यूओ 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 8 जनवरी ) विजिलेंस की टीम ने बुधवार को करनाल श्रम विभाग में तैनात एक सहायक कल्याण अधिकारी (एडब्ल्यूओ) को 40000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया। श्याम लाल शर्मा, एसपी, विजिलेंस करनाल ने बताया कि सहायक कल्याण अधिकारी सुरेंद्र कुमार को जिले के चुन्नी गाँव की कविता की शिकायत पर रेड मार कर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी बुआ की लडक़ी की शादी के लिए कन्यादान योजना के तहत लगाई गई फाइल को पास करने के लिए 50000 हजार रुपये की मांग कर रहा था, लेकिन बाद में 40000 रुपये में काम करने के लिए सहमत हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे धमकी दी थी कि उसने रविवार को पानीपत मुख्य कार्यालय में फाइल भेजी दी है, लेकिन अगर उसने उसे रिश्वत के पैसे नहीं दिए, तो ऑब्जेक्शन लगवाकर उसे रुकवा देगा। सूचना की पुष्टि करने के बाद, विजिलेंस टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपी सुरेंद्र कुमार को बस स्टैंड करनाल के पीछे शिकायतकर्ता से 40000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

































