कुटलैहड़ में जन जन तक मनरेगा बचाओ संग्राम योजना पहुंचाने के लिए कांग्रेस सभी को जागरूक करेगी BHT news, ऊना: सोमवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झलेड़ा में मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देश राज गौतम, जिला संयोजक मनरेगा बचाओ संग्राम श्री विकास ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कुटलैहड़ के मनरेगा बचाओ संग्राम के संयोजक देश राज मोदगिल, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान गुलशन राय, उप प्रधान सतपाल, डॉ रमेश बंगा , गुरमुख सिंह, मोहिंदर सिंह, बलबिंदर, चरनी देवी, नीलम, छोटे लाल, सुनील कुमार, लक्की, गोपाल सैनी, ज्ञान चंद शर्मा, कुशल भारद्वाज, एडवोकेट विजय कुमार व काफी संख्या में महिलाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस समेत कई गणमान्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे । जन जन तक मनरेगा बचाओ संग्राम योजना पहुंचाने के लिए सभी को जागरूक किया तथा जो लोकसभा में एनडीए की सरकार जो मनरेगा के स्वरूप को बदलने के लिए बिल लाई है उसका विरोध किया।
































