भाजपा शोध प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मंथन
बीएचटी न्यूज, परवाणू। शनिवार को परवाणू में कसोली मंडल भाजपा शोध प्रकोष्ठ की बैठक कसौली मंडल के संयोजक राकेश भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा शोध प्रकोष्ठ के राज्य सह संयोजक सुभाष शर्मा, जिला संयोजक केएस कश्यप,कसौली मंडल प्रभारी बीआर नेगी, सहायक संयोजक चमन लाल तथा सह संयोजक हीरा सिंह उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी समय में पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श किया।बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया।































