स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में लोहड़ी पर्व पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया
BHT news, ऊना: ऊना जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यार्थी और अध्यापक पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजे नजर आए, जिससे कार्यक्रम की सांस्कृतिक छटा और भी आकर्षक बन गई।विद्यालय के प्रिंसिपल धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने ढोल की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने गिद्दा और भांगड़ा के माध्यम से लोहड़ी पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीतों और तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर जीवंत हो उठा।इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोहड़ी नई फसल के स्वागत, प्रकृति के प्रति आभार और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक रूप से मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।इस मौके पर स्कूल की उपप्रधानाचार्य अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, अलका, रेनू, प्रीति, निशा, मनीता, कल्पना, रुचि, शिखा, सुजाता, राज रानी, उपेंद्र, राजीव, पूनम मोदी, आंचल, दीप्ति, दीक्षा, संजू, सरिता, सृष्टि, पूजा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।






























