गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों-न्याय, समानता और स्वतंत्रता का सम्मान करना सिखाता है – धीरज शर्मा BHT news, ऊना: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस एवं हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं हिमाचली संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा द्वितीय से अनवी, मिष्टी, यशिका, दीया, मायरा, मनदीप, सीरत, अनायशा एवं रियांशी; कक्षा तृतीय से निलेश, विवान, आराध्या, शुभ्रा, इशिका, प्रियल, कनिका, आरुषि, रितांशी, यशिता, आरोही, जेसिका, काव्या, वंशिका एवं गुरलीन; कक्षा चतुर्थ से शिवन्या, सांची, अनोलिक, अश्मित, मायरा, संस्कृति, दिव्यांशी, धानवी, यशिका, शिवांशी, एंजेल एवं रुहानी; कक्षा पंचमी से वैष्णवी, शिवांशी, दिव्या, सांची, अदिति, सृष्टि, वान्या, अनवी, स्मृति, एंजेल, सुदीक्षा, सुहानी, तनिष्का एवं मानवी तथा कक्षा छठी से नव्या, आरुषि, साशिका, सिमर, सृष्टि, श्वेता, विभोरिका एवं इनाया ने मनोहारी प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की भरपूर तालियाँ बटोरीं। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा सातवीं की छात्राओं नंदिनी, साक्षी, रिद्धिमा, आरुषि, सोनाक्षी, कृपाली एवं अंबिका द्वारा पारंपरिक नाटी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।
गणतंत्र दिवस समारोह में कक्षा छठी से आदित्य, अमीषा एवं दिवेश तथा कक्षा आठवीं से निवेदिता, मन्नत एवं आराध्या ठाकुर द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही इशिता एवं अनवी शर्मा द्वारा स्वरचित कविता पाठ किया गया, वहीं सना द्वारा प्रस्तुत कविता ने भी सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय से चित्रा, आरुष, अनवी राणा एवं वान्या, कक्षा तृतीय से स्वास्तिक, नायरा, आदिका, मन्नत, प्रियांशी एवं कविशा; कक्षा चतुर्थ से रुहीन, अविका एवं आरोही; कक्षा पंचमी से उमांशी, विधि, छवि, सानवी, करिश्मा, डिंपी एवं तन्वी तथा कक्षा छठी से निहारिका, एवं आरुही ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिक एवं शिक्षकाएं अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, संजू शर्मा, सोनम, निशा, सुनीता, प्रीति, मनीता, शिखा, मनदीप, रुचि, कल्पना, सरिता, रेणु, अलका ठाकुर, पूजा, मुक्ता, रेणुका, बबिता, प्रियंका, दीक्षा, नीलम, उपेंद्र, राजीव, निखिल, मीनू, दीपिका, मनप्रीत, अंजू, दीप्ति, आंचल कपिला, आंचल जोशी, अंजलि, सुजाता, राज, शिवांगी, आरती, कंचन, शालिनी, महिका, सोनिया, पूनम, बलजिंदर एवं शिवानी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक एवं एमडी धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों-न्याय, समानता और स्वतंत्रता का सम्मान करना सिखाता है, वहीं हिमाचल दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।






























